Delhi में Nitin Nabin से मिले चंद्रबाबू नायडू, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

By अंकित सिंह | Dec 19, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैं भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने आया हूं। मुझे उन्हें बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है। वे युवा हैं और भाजपा में काम करने का उन्हें अच्छा अनुभव है। यह एक प्रेरणादायक समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है। 

पवन कल्याण ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी थी। जन सेना के अध्यक्ष पवन कल्याण ने कहा, “भाजपा की युवा शाखा में सेवा दे चुके श्री नितिन नबीन बिहार राज्य की राजनीति और जनजीवन में सक्रिय रूप से शामिल हैं। वे राज्य सरकार में मंत्रिमंडल मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।” पवन कल्याण ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने एनडीए के जनादेश को दृढ़तापूर्वक निभाया है। मुझे आशा है कि नितिन नबीन इस गति को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।”

इसे भी पढ़ें: IndiGo संकट पर बोले राम मोहन नायडू, जिम्मेदारी तय होगी, यात्रियों को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

मानव संसाधन विकास और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री नारा लोकेश ने भी नितिन नबीन को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र निर्माण के प्रति एनडीए की सामूहिक प्रतिबद्धता और भी मजबूत होगी। यह बात टीडीपी के महासचिव और चंद्रबाबू नायडू के पुत्र लोकेश ने कही। भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पीवीएन माधव ने भी नितिन नबीन को हार्दिक बधाई दी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर