योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर, बोले- पिछले 5 साल लड़ा हूं और अब भी लड़ूंगा

By अनुराग गुप्ता | Jan 20, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नए-नए समीकरण बनते और बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने इसकी घोषणा भी कर दी है। पार्टी ने एक ट्वीट में लिखा कि आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद जी गोरखपुर सदर ( 322) से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

गोरखपुर सदर से प्रत्याशी बनाए जाने पर चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि बहुत - बहुत आभार साधुवाद। पिछले 5 साल भी लड़ा हूं। अब भी लड़ूंगा। जय भीम, जय मण्डल। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय। आजाद समाज पार्टी ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी व मान्यवर कांशीराम साहेब की विचारधारा बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाते हुए आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर आजाद को गोरखपुर सदर से प्रत्याशी घोषित किया जाता है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश