तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव मुंबई में उद्धव ठाकरे व पवार से करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव यहां से रविवार को मुंबई के लिए रवाना हुए, जहां वह महाराष्ट्र के अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। यह भेंट भाजपा की कथित ‘जन विरोधी’ नीतियों के लिए उनके अभियान का हिस्सा है। राव को ‘केसीआर’ के नाम से भी जाना जाता है। टीआरएस के सूत्रों ने बताया कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ यहां बेगमपेट हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी होंगे

विज्ञप्ति के मुताबिक, राव के प्रयासों की सराहना करते हुए ठाकरे ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने देश को विभाजनकारी ताकतों से बचाने के लिए सही समय पर आवाज उठाई है। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने हाल में राव को फोन किया था और उनकी लड़ाई को समर्थन दिया था। राव ने देवेगौड़ा से कहा था कि वह बेंगलुरू आकर उनसे इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 55000 करोड़ के संपत्ति सौदे जांच के दायरे में, एक ही PAN के इस्तेमाल से खुली गड़बड़ी

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण

Russia और Ukraine ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार, Donald Trump का दावा

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात