Chandrayaan-3 Final Orbit entry: आया सबसे बड़ा अपडेट, पृथ्वी की कक्षा को छोड़ चांद की ओर बढ़ा चंद्रयान-3

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2023

भारत के श्री हिरकोटा से 18 दिन पहले लॉन्च हुए चंद्रयान को लेकर इसरो ने बड़ी जानकारी दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मंगलवार को चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने 1 अगस्त को चंद्रयान 3 को चंद्रमा की ओर ले जाने के लिए ट्रांस लूनर इंजेक्शन यानी टीएलआई का काम पूरा कर लिया। इस काम को बेंगलुरू में इसरो टेलीमैट्री कमांड एंड नेटवर्क से दिया गया। इसरो ने ट्वीट किया कि इस्ट्रैक में एक सफल पेरिंगी-फायरिंग की गई, इसरो ने अंतरक्षि यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है।' इसरो ने चंद्रमा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, 'अगला पड़ाव: चंद्रमा।' उन्होंने कहा कि यान पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा और 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा। 

ये जानकारी देते हुए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि चंद्रयान 3 ने पृथ्वी के चारो ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है और चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। इसरो के मुताबिक करीब 23 दिन की और यात्रा करने के बाद चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड करेगा। बता दें कि चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। चंद्रयान 3 ने 1 अगस्त को पृथ्वी के चारो ओर परिक्रमा पूरी कर ली है। पृथ्वी की कक्षा से बाहर जा चुके चंद्रयान 3 को अभी चांद तक पहुंचने के लिए 3.8 लाख किलोमीटर की यात्रा और करनी है। इसरो का कहना है कि लूनर ऑर्बिट इंसर्न की 5 अगस्त की योजना बनाई गई है।  

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 मिशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, अंतरिक्ष यान चंद्रमा के एक कदम करीब

23 अगस्त, शाम 05.47 बजे चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3

अगर सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो लेंडर विक्रम 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यानी अगर इस तरह देंखे तो 23 अगस्त बुधवार का दिन देश के लिए सबसे अहम रहेगा। हम सभी की निगाहें चंद्रयान पर अटकी होंगी। हम सभी ये प्रार्थना कर रहे होंगे कि वो सकुशल चांद की सतह पर उतर आए। ये भारतीय अंतरिक्ष मिशन का ऐसा क्षण होगा, जिसमें सफलता के बाद इसरो के लिए बहुत कुछ बदल जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा