Chandrayaan-3 Updates: चंद्रयान का पांचवी कक्षा में प्रवेश, ISRO ने बताया अब क्या आगे होगा?

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2023

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा पर प्रवेश की तैयारी करते हुए मंगलवार को अपनी पांचवीं और अंतिम कक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी कर ली। अगला कदम पृथ्वी से चंद्रमा प्रक्षेप पथ पर स्थानांतरित करना है, जहां चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण अंततः इसे चंद्र कक्षा में खींच लेगा। अंतिम लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट करते हुए कहा कि पृथ्वी-बाउंड पेरिगी फायरिंग को ISTRAC/ISRO बेंगलुरु से सफलतापूर्वक किया गया है।अगली फायरिंग, ट्रांसलूनर इंजेक्शन (TLI), 1 अगस्त, 2023 को 12 बजे से 1 बजे IST के बीच करने की योजना है। स्पेसशिप के 127609 किमी x 236 किमी की कक्षा प्राप्त करने की उम्मीद है।

कैसा रहा अब तक का सफर

चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को हुई। 

15 जुलाई को ये पहली कक्षा में पहुंच गया।

दूसरी कक्षा तक ये 16 जुलाई को पहुंचा। 

18 जुलाई को चंद्रयान 3 ने तीसरी कक्षा में प्रवेश किया। 

चौथी कक्षा में प्रवेश करने की तारीख 20 जुलाई की रही।

25 जुलाई यानी आज के दिन पांचवी कक्षा में प्रवेश। 

प्रमुख खबरें

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

Uttarakhand में अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सेना से लौटने के बाद मिलेगी नौकरी में मदद

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार