Chandrayaan 3: चंद्रमा के करीब पहुंचा चंद्रयान, दूसरी कक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान की दूसरी कक्षा को स्थापित करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा कि अंतरिक्ष यान अब अपनी 41,603 किलोमीटर x 226 किलोमीटर की कक्षा में है। चंद्रयान-3 की कक्षा फिर बदली गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को एक बार फिर कक्षा बदलने की प्रक्रिया (अर्थबाउंड-फाय¨रग-2) सफलतापूर्वक पूरा कर चंद्रयान-3 को पृथ्वी की अगली और बड़ी कक्षा में भेज दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3 मिशन को लीड कर रही हैं Ritu.... जानें कौन हैं ये रॉकेट वुमन जो संभाल रही पूरे भारत का सपना

अब तक, केवल तीन देश - संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस - चंद्रमा की सतह पर उतरने में कामयाब रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान 3 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा। 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

दुनिया के सबसे बड़े तेल मार्ग पर अमेरिकी कब्जे का दावा! Donald Trump के मैप पोस्ट से मचा महायुद्ध का हड़कंप

Tulsidas Jayanti 2026: गृहस्थ जीवन त्याग कर कैसे गोस्वामी तुलसीदास बने श्री राम के अनन्य भक्त

Jharkhand Govt Exam Cancelled | झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, CID/SIT जांच के बीच 39 परीक्षाएं हुई रद्द और 6 स्थगित

Pilibhit में truck driver की हत्या के आरोप में पुलिस ने अमंदीप कौर को किया गिरफ्तार