भू-राजनीति में हो रहा है बदलाव, सेना अकेले युद्ध नहीं जीत सकती: लेफ्टिनेंट जनरल कालिता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2023

पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कालिता ने मंगलवार को कहा कि भू-राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव हो रहा है, ऐसे में आम समाज के सहयोग के बिना सशस्त्र बल कोई भावी युद्ध अकेले नहीं जीत सकते हैं। गुवाहाटी प्रेस क्लब को अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कालिता ने कहा कि इस ‘बदलाव’ ने भारतीय सेना पर भी असर डाला है जो अपने पांच स्तंभों में बड़े बदलाव से गुजर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ रूस-यूक्रेन युद्ध चल रहा है, इजराइल हमास लड़ाई भी चल रही है। हमारे आसपास भी काफी अस्थिरता है। इसलिए पूरी भू-राजनीति बदल रही है। एक बदलाव है जो हो रहा है। और यह न केवल हमारे देश पर बल्कि सशस्त्र बलों पर भी असर डालता है।’’

यह संपूर्ण राष्ट्र का प्रयास है। संपूर्ण राष्ट्र के हर वर्ग को भावी लड़ाइयों में भाग लेना होगा जो हाल के इजराइल-हमास लड़ाई और रूस-यूक्रेन युद्ध से साबित हो गया है।’’ कालिता ने कहा कि वर्तमान दौर के युद्ध में समाज का कोई वर्ग अकेला छूटा नहीं रह सकता है और यह नागरिक-सैन्य समन्वय के महत्व को सामने लाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें सुरक्षा आवश्यकताओं का देश की सामाजिक-राजनीतिक एवं सामाजिक-आर्थिक जरूरतों के साथ तादात्म्य स्थापित करने की जरूरत है। यही कारण है कि हमें सभी क्षेत्रों के बीचसमन्वय कायम करने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत