सुशांत केस में स्वरा भास्कर के सुरों में आया परिवर्तन! सीबीआई जांच को लेकर दिया ये बयान

By रेनू तिवारी | Aug 20, 2020

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपने बयानों के कारण छायी रहती है। स्वरा के बयानों को ज्यादातर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। स्वरा भास्कर का दावा है कि वह देश में हो रहे एक वर्ग के साथ अत्याचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती है लेकिन सुशांत के केस में स्वरा भास्कर के सुर बदले हुए नजर आये। बॉलीवुड में अपनी एक सफल पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में स्वरा भास्कर का एक भी ऐसा ट्वीट या संदेश नहीं आया जिसमें सुशांत के परिवार के लिए सहानुभुति दिखायी दी हो। एक परिवार ने अपना एकलोता बेटा खोया है जो बॉलीवुड की दुनिया का चमकता हुआ सितारा था, लेकिन बॉलीवुड पर सालों से कब्जा जमाए बैठा एक भी इंसान सुशांत की मौत मामले में परिवार का साथ देने सामने नहीं आया। हाल ही में सुशांत की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सीबीआई को सौंप दिया गया है। बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच सुशांत की मौत की जांच को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। अब कोर्ट के फैसले के अनुसार सीबीआई सुशांत के केस की निष्पक्ष जांच करेगी। कोर्ट के फैसले पर स्वरा भास्कर की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत पर आये SC के ऐतिहासिक फैसले पर क्या बोले बॉलीवुड एक्टर के करीबी दोस्त?

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस समय इस केस में एक निष्पक्ष, सक्षम और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। इससे पहले, स्वरा भास्कर ने सुशांत की मौत के बारे में बहस के बारे में कहा था, लोगों के लिए यह स्वीकार करना इतना मुश्किल क्यों है कि वह डिप्रेशन में था। स्वरा ने कहा कि  मैंने एक आर्टिकल पढ़ा जहां किसी ने कहा कि वह डिप्रेशन में नहीं  जा सकता था, वह कौन सा सिद्धांत है? कोई इसे कैसे देख सकता है? उन्होंने कहा, "सिर्फ इसलिए कि कोई प्रसिद्ध है, इसका मतलब यह नहीं है कि उसके साथ चीजें गलत हो सकती हैं। हमें एक समाज के रूप में मानसिक स्वास्थ्य को अधिक महत्व देने की आवश्यकता है। ”

मुंबई पुलिस के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थे और वह लगातार डिप्रेशन की दवा खा रहे थे। डिप्रेशन के कारण ही उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। उनके परिवार और फिल्म उद्योग के कई प्रमुख सदस्यों और मीडिया ने इस पर विश्वास करने में संकोच व्यक्त किया है। सुशांत के पिता ने अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। परिवार के सभी आरोपो को रिया चक्रवर्ती  ने खारिज किया हैं।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश