By अनन्या मिश्रा | Oct 07, 2026
नवरात्रि का पर्व आते ही डांडिया और गरबा नाइट्स की तैयारियां भी जोरों से होने लगती हैं। खासकर युवाओं के बीच डांडिया नाइट में ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट पहनने का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस बार डांडिया नाइट में शामिल होने का प्लान कर रही हैं, तो आपको अभी से अपने आउटफिट की तैयारी करना शुरूकर देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Night Skincare Routine में न करें ये गलतियां, त्वचा को हो सकता है भारी नुकसान
डांडिया नाइट के लिए मिरर वर्क वाला लहंगा चोली परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें छोटे-बड़े मिरर और कलरफुल एंब्रॉयडरी होती है, जो आपके आउटफिट को फेस्टव लुक देता है। ऑरेंज, पिंक, येलो, ग्रीन और ब्लू जैसे ब्राइट शेड्स डांडिया नाइट के लिए ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसके साथ चूड़ियां और झुमके पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करें।
यह आपको डांडिया और गरबा नाइट के लिए परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देता है। राजस्थान और गुजरात से जुड़ा यह प्रिंट फेस्टिव सीजन के लिए खास है। आप बांधनी लहंगे के साथ-साथ कॉन्ट्रास्टिंग चोली और दुपट्टा भी ले सकती हैं।
क्लासिक गरबा लुक के लिए चणिया चोली बढ़िया ऑप्शन है। इसमें मिरर वर्क, कलरफुल पैटर्न, एंब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल डिजाइन ज्यादा मिलेंगे। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और कढ़ाई वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन टच पाने के लिए आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। लहंगा स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप, स्टाइलिश जैकेट या फिर कैप पहनकर अपने फ्यूजन लुक को कैरी कर सकती हैं। यह लुक उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो पारंपरिक लहंगे से हटकर थोड़ा अलग लुक पाना चाहती हैं।
अगर आप भी डांडिया नाइट में स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट भी चाहती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। हल्के फैब्रिक का आउटफिट डांस करते समय कंफर्टेबल रह सकता है। वहीं इसके साथ ट्रेडिशनल जैकेट या फिर कलरफुल दुपट्टा पेयर कर सकती हैं।