पुंछ आतंकी हमले पर चन्नी की टिप्पणी आचार संहिता का उल्लंघन : पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2024

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की पुंछ आतंकी हमले को एक ‘‘चुनावी स्टंट’’ बताने संबंधी टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस हमले में वायु सेना का एक जवान शहीद हो गया था। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने इस मामले पर आगे की कार्रवाई के लिए भारत के निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। पंजाब के सीईओ सिबिन सी ने मंगलवार को बताया, ‘‘जालंधर के जिला निर्वाचन अधिकारी की एक रिपोर्ट के अनुसार यह (चन्नी की टिप्पणी) आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है।’’ 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 67.25 प्रतिशत मतदान, चुनाव आयोग ने कहा ये अनंतिम आंकड़े हैं

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया और कई नेताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चन्नी की टिप्पणी को ‘‘निंदनीय’’ बताया और कांग्रेस नेतृत्व से सैनिकों के अपमान के लिए देश के लोगों से माफी मांगने को कहा। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने चन्नी के बयान को बेतुका और सैनिकों के प्रति अपमानजनक बताया। चन्नी ने बाद में कहा था कि उन्हें देश के सैनिकों पर गर्व है लेकिन 2019 में पुलवामा के आतंकी हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार यह पता नहीं लगा पाई कि हमला किसने किया था।

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA