चन्नी सरकार का किसानों को तोहफा, माफ किया दो लाख रुपये तक का कर्ज

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 24, 2021

पंजाब सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिससे नए साल से पहले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, दरअसल पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने किसानों को सौगात देते हुए उनका 200,000 तक का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। सरकार के इस निर्णय से लगभग 200,000 किसान परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, हमने भूमिहीन मजदूरों का कर्ज भी माफ किया है। साथ ही सामान्य वर्ग के लिए एक आयोग बनाने का फैसला भी पारित किया है।


 पंजाब सरकार 12 सौ करोड़ रुपये जारी करेगी

 सीएम चन्नी ने कहा सरकार किसानों का कर्ज माफ करने के लिए 12 सौ करोड़ की धनराशि जारी करेगी। इसमें 5 एकड़ तक के जमीन मालिकों के 200,000 तक के कर्ज पूरी तरह से माफ हो जाएंगे। इतना ही नहीं चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के मुताबिक, जमीन गिरवी रखने वाले बैंकों का भी 200,000 तक का कर्ज माफ होगा। आपको बताते चलें कि, पंजाब सरकार जनरल कैटेगरी कमीशन बना रही है जिसको कैबिनेट ने दी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आगें कहा कि, आम आदमी पार्टी कहती है मैं ड्रामा कर रहा हूं, अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में माफीनामा दिया और बिक्रम सिंह मजीठिया से सॉरी बोला और भाग गए। वह एक फरार है, उनके 10 विधायकों ने भी उनका साथ छोड़ दिया क्योंकि वह इस ड्रग मुद्दे पर स्टैंड नहीं ले सके। चन्नी ने आगे कहा कि, कपूरथला में इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि वहां बेअदबी की गई थी। मामले की जांच की जा रही है प्राथमिकी में संशोधन किया जाएगा।


 आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 5.63 लाख किसानों का 4 हज़ार 610 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था। इसमें से 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपये की राहत मिली थी। वहीं दूसरी तरफ 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3 हज़ार 630 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का फायदा मिला था। किसान मोर्चा की एक और बड़ी मांग स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई सभी प्राथमिकियां 31 दिसंबर तक रद्द करने की घोषणा की है। 

प्रमुख खबरें

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों के कमरे में होंगे Anti Sex Beds, जानें क्या इसकी सच्चाई?

No Limit friendship: रात के अंधेरे में लैंड किया स्पेशल विमान, अचानक चीन क्यों पहुंच गए मोदी के दोस्त पुतिन

Malti Joshi passes away: प्रख्यात कथाकार मालती जोशी का निधन

मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया गया : NDRF