चन्नी ने कहा कि आप सरकार विदेश से लौटने के बाद मुझे निशाना बना रही है, मुझे गिरफ्तार करने के लिए जमीन तैयार कर रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2023

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) नीत राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया कि उनके विदेश से लौटने के बाद से यह उनके पीछे पड़ी हुई है और उन्हें गिरफ्तार करने का आधार तैयार कर रही है। अमेरिका और कनाडा में कुछ महीने बिताने के बाद चन्नी हाल में पंजाब लौटे हैं। चन्नी ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया कि बठिंडा के एक निवासी ने उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान कथित तौर पर हुए दास्तान-ए-शहादत घोटाले की जांच की मांग करते हुए एक शिकायत के साथ सतर्कता ब्यूरो का रुख किया था।

मुख्यमंत्री आवास से किये गये भोजन के आर्डर पर सरकार द्वारा तीन महीने के 60 लाख रुपये के बिल का भुगतान किये जाने पर चन्नी ने कहा, ‘‘मैंने कभी शराब नहीं पी, मैं शाकाहारी हूं और सात्विक खाना खाता हूं।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर किसी ने भोजन किया है, तो वे पंजाब के लोग हैं, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में लोग उनसे मिलने आते थे। आप सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जिस दिन मैं विदेश से आया, सतर्कता ब्यूरो ने मुझे गिरफ्तार करने के लिए आधार तैयार करना शुरू कर दिया।

जब मैं हाल में (दिवंगत गायक सिद्धू) मूसेवाला के (मानसा स्थित) घर जा रहा था, मुझे एक फोन आया और उन्होंने कहा कि यदि मैं वहां गया तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बैंक खाते, जमीन के विवरण, जो कुछ मेरे पास हैं---वे हर चीज को सत्यापित कर रहे हैं। सतर्कता (ब्यूरो) हर तरह की जांच कर रहा है।’’ चन्नी ने आरोप लगाया कि आप सरकार पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बजाय कांग्रेस मुक्त बनाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब नगर निकाय चुनाव आ रहे हैं। आपने देखा होगा कि वे कांग्रेस के हिंदू नेताओं को निशाना बना रहे हैं-चाहे वे लुधियाना, जालंधर, अमृतसर में क्यों ना हों।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने देखा है कि कैसे उन्होंने (कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण) आशु को निशाना बनाया और गिरफ्तार कर लिया। वे (कांग्रेस के एक और नेता) ओपी सोनी के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pav Bhaji Recipe: घर पर मार्केट जैसा स्वाद पाने के लिए फॉलो करें ये Secret Ingredients और Step-by-Step विधि

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero