चन्नी ने प्रधानमंत्री से केजरीवाल के खिलाफ आरोपों की जांच का आदेश देने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के इस आरोप की जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है कि अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अलगाववादियों का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले, आप नेता राघव चड्ढा ने विश्वास के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण, निराधार और मनगढ़ंत बताया था। चन्नी ने एक ट्वीट में कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से डॉ कुमार विश्वास जी के वीडियो के मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश देने का आग्रह करता हूं।

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्टन अमरिंदर के साथ पटियाला में किया रोड शो, गठबंधन सरकार के लिए मांगे वोट

इससे पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी अलगाववादियों को समर्थन देने के आरोपों पर केजरीवाल से स्पष्टीकरण मांगा था। चड्ढा ने विश्वास से सवाल किया था, अगर उनके पास ऐसी कोई जानकारी थी तो वह 2017 से आज तक चुप क्यों रहे। चुनाव से एक दिन पहले अचानक उन्हें ये बातें कैसे याद आ गईं? अगर उनके पास केजरीवाल के खिलाफ आतंकवाद से जुड़़ा कोई सबूत था तो उन्होंने सुरक्षा और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी? क्या वह भी इसमें शामिल थे, इसलिए वह इतने लंबे समय तक चुप रहे?’’ चड्ढा ने कहा था, ‘‘ वह 2018 तक पार्टी में क्यों थे, उन्होंने पहले ही पार्टी क्यों नहीं छोड़ दी थी? कुमार विश्वास को राज्यसभा की सीट नहीं मिली इसलिए वह चुनाव के समय केजरीवाल के खिलाफ इस तरह की फर्जी खबरें फैला रहे हैं।’’ पंजाब में विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को है।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र