Om Namah Shivaya Chanting Rules: सोमवार को 'ओम नमः शिवाय' का ऐसे करें जाप, भोलेनाथ प्रसन्न होकर देंगे वरदान

By अनन्या मिश्रा | Dec 22, 2025

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। वहीं सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इसदिन विधिविधान से भोलेनाथ की पूजा करने का विधान है। सोमवार को 'ओम नम: शिवाय' मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व होता है। इससे जातक को शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और जातक को जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। लेकिन भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करने से पहले जातक को कुछ नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। विधिपूर्वक 'ओम नम: शिवाय' मंत्र का जाप करने से जातक को भगवान शिव की कृपा मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भगवान शिव के मंत्र जाप कि विधि और नियम के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Hyderabad Famous Temple: तेलंगाना का अद्भुत वेंकटेश्वर मंदिर, 12 फुट की भव्य प्रतिमा और वास्तुकला का संगम

शाम को कैसे करें जाप

आप शिवजी के मंदिर में जाकर एक शांत स्थान पर बैठकर 108 बार 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले आपके मन को शांत होना चाहिए और मन में किसी भी तरह का कोई विचार नहीं रखना चाहिए। शांत मन से श्रद्धापूर्वक भगवान शिव के मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति महसूस होती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं मंत्र जाप के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

किस दिशा में बैठकर करें जाप

भगवान भोलेनाथ के मंत्र जाप करने के लिए सही दिशा में बैठना जरूरी है। इसके लिए सूर्योदय के समय एक ऐसे स्थान को चुनें, जो शांत हो। फिर उस स्थान पर आसन बिछाकर उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठना चाहिए। वहीं शाम के समय शिवलिंग के सामने एक घी का दीपक जलाएं और बैठकर 'ओम नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं जातक को कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस मंत्र के प्रभाव से जीवन में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं।

किस विधि से करें मंत्र जाप

सोमवार को सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद हल्के रंग जैसे सफेद या हल्का नीले आदि रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें। फिर एक घी का दीपक जलाएं और फिर उत्तर दिशा में आसन लगाकर अपने मन को शांत रखें और मंत्र का जाप शुरूकर दें। इसके लिए 108 दाने वाले रुद्राक्ष माले का प्रयोग करना सबसे उत्तम माना जाता है। 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा कम से कम 11 सोमवार तक करें। इससे आपकी मनोकामना जरूर पूरी हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Legislative Assembly में बहाल हुआ पुराना प्रोटोकॉल: सबसे पहले गाया गया तमिल एंथम, विजय के शपथ ग्रहण विवाद के बाद बदला गया क्रम

Delimitation पर Chandrababu Naidu को Shashi Tharoor का जवाब, ड्राइवर की सैलरी से समझाया गणित

Shiv Sena-UBT Rebellion Updates: लो फाइनल, उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका! संसदीय दल की बैठक में नहीं पहुंचे 9 में से 6 सांसद, टूट पर लगी मुहर

Workout से पहले या बाद में क्या खाएं? ये टेस्टी No Bake Energy Bites हैं हर सवाल का जवाब