Gayatri Mantra: इस दिशा में मुख करके करना चाहिए गायत्री मंत्र का जाप, सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

By अनन्या मिश्रा | Mar 03, 2025

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को बहुत विशेष माना गया है। वहीं कलियुग में मन को शांत करने के लिए गायत्री मंत्र के जाप को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मंत्र को काफी शक्तिशाली और पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गायत्री मंत्र का जाप करने से न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि इससे आत्मा को भी शुद्धि मिलती है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के दिल और दिमाग दोनों को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़े रखता है। वहीं गायत्री मंत्र का जाप करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिशा की ओर मुंह करके गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

पूर्व दिशा मानी जाती है शुभ

दक्षिण दिशा में न करें मंत्र का जाप

दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भूलकर भी गायत्री मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को नकारात्मक दिशा मानी जाती है। वहीं पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भी गायत्री मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए। हालांकि अगर आप किसी मुसीबत में फंसे हैं और मुंह की दिशा नहीं बदल सकते हैं, तो आप पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं।

गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। इस गायत्री मंत्र का हिंदी में अर्थ है- ॐ। मैं पृथ्वी, आकाश और स्वर्ग में सूर्य की तेज के समान चमकने वाले ईश्वर की सुंदरता का ध्यान कर रहा हूं। मैं परमात्मा को अपने अंदर धारण करता हूं।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !