Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर राशि के अनुसार इन मंत्रों का करें जप, दाम्पत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार!

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 08, 2025

करवा चौथ का त्योहार साल में एक बार आता है। इस व्रत का इंतजार महिलाएं काफी लंबे समय से करती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार  करवा चौथ शुक्रवार 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत से पति दीर्घायु होता और वैवाहिक जीवन में सुख व समृद्धि बढ़ती है। इस बार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शिववास योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इस योग में करवा माता की पूजा करने से व्रत रखनी वाली स्त्री को मनोवांछित फल प्राप्त होगा। यदि आप भी करवाचौथ पर मनोवांछित फल प्राप्त करना करना चाहती हैं, तो इन मंत्रों का जाप करें।

- करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा।

ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥

इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे।

सुवासिनीभ्यो दद्याच्च आदद्यात्ताभ्य एववा।।

एवं व्रतंया कुरूते नारी सौभाग्य काम्यया।

सौभाग्यं पुत्रपौत्रादि लभते सुस्थिरां श्रियम्।।

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम।

रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि द्विषो जहि।।

-  मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर

श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।

- 'ऊँ अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात'

- नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्‌।

प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥

- कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ।

सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि ।।

राशि अनुसार मंत्र जाप

- मेष राशि की महिलाएं करवाचौथ पर 'ॐ रुद्रनाथ नमः और 'ॐ श्री गौर्यै नमः' मंत्र का जप करें।

- वृषभ राशि की जातक ॐ नटराज नमः और ॐ विश्वरूपिण्यै नमः' मंत्र का जप करें।

- मिथुन राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन ॐ चंद्रमोली नमः एवं ॐ शांभव्यै नमः' मंत्र का जप करें।

- कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन 'ॐ चंद्रधारी नमः एवं ॐ सर्वमङ्गलायै नमः' मंत्र का जप करें।

- सिंह राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन 'ॐ कैलाश पति नमः एवं ॐ महेश्वर्यै नमः' मंत्र का जप करें।

-तुला राशि की महिलाएं इस दिन'ॐ ज्योतिलिंग नमः एवं ॐ पार्वत्यै नमः' मंत्र का जप करें।

- वृश्चिक राशि की महिलाएं करवा चौथ पर 'ॐ उमापति नमः एवं ॐ दुर्गायै नमः' मंत्र का जप करें।

-धनु राशि की महिलाएं करवा चौथ  की पूजा के दौरान'ॐ गोरापति नमः एवं ॐ सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जप करें।

-मकर राशि की महिलाएं पूजा करते समय 'ॐ ओंकारेश्वर नमः एवं ॐ हिरण्मय्यै नमः' मंत्र का जप करें।

- कुंभ राशि की महिलाएं करवा चौथ पर 'ॐ नीलकंठ नमः एवं ॐ अम्बिकायै नमः' मंत्र का जप करें।

-मीन राशि की महिलाएं सुख पाने के लिए 'ॐ महाकालेश्वर नमः एवं ॐ कल्याण्यै नमः' मंत्र का जप करें।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया