सुबह उठकर पढ़ें यह मंत्र, अच्छा बीतेगा दिन और बनेंगे सारे काम

By प्रिया मिश्रा | Aug 16, 2021

कहते हैं की अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। यही वजह है कि शास्त्रों में सुबह पूजा-पाठ करने की बात कही गयी है।  शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति को प्रातः ब्रह्म काल में उठना चाहिए। इससे सकारत्मकता और ऊर्जा का संचार होता है और दिन अच्छा बीतता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इन नियमों का पालन करना मुश्किल हो गया है। ज्योतिषशास्त्र में के अनुसार कुछ ऐसे मंत्र हैं जिनका सुबह जाप करने से पूरा दिन अच्छा बीतता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इन मंत्रों का उच्चारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारत्मकता आती है और जीवन के संकट दूर होते हैं- 

गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वर:।

गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:

जीवन में शांति और सकारात्मकता  के लिए 

कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।

करमूले गोविन्दाय, प्रभाते कर दर्शनम्।

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए मंत्र 

ॐ मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम् गरूड़ध्वज:।

मंगलम् पुण्डरीकांक्ष: मंगलाय तनो हरि।।

इसे भी पढ़ें: सावन महीने में 'रुद्राक्ष' धारण करने से होंगे यह फायदे, जानें इसके नियम

सुबह उठकर इन मंत्रों का जाप करने से भी जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है -  

करारविन्देन पदारविन्दं, मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्।

वटय पत्रस्य पुटेशयानं, बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।।

सी‍ताराम चरण कमलेभ्योनम: राधा-कृष्ण-चरण कमलेभ्योनम:।

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमै: सहस्त्रनाम तत्तुल्यं श्री रामनाम वरानने।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान