गोवा में कोविड-19 से लड़ने के लिए लिया जा रहा भगवान का सहारा, हो रहा महामृत्युंजय मंत्र का जाप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

पणजी। गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बढ़ने के साथ राज्य के कुछ हिस्सों में इस महामारी के प्रकोप से बचने के लिये चिकित्सकों के साथ ही लोग भगवान का भी सहारा ले रहे हैं। इसके लिये ‘महामृत्युंजय’ मंत्रोच्चार से लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 5,900 से ऊपर पहुंच गए हैं। एक मई को कोविड-19 ग्रीन जोन घोषित किए जाने के कुछ ही दिन बाद तटीय राज्य में मामले अचानक फिर से बढ़ने लगे। राज्य की सबसे पुरानी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने कहा है कि उसने वैश्विक महामारी के खिलाफ पूरे गोवा के मंदिरों में ‘महामृत्युंजय’ मंत्र पाठ का आयोजन किया है। एमजीपी नेता और पार्टी विधायक सुदीन धावलिकर ने कहा कि राज्य के प्रत्येक मंदिर में इस मंत्र का एक लाख बार उच्चारण किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने शुक्रवार को उत्तर गोवा में पोंडा तालुका के धावली गांव के वामनेश्वर मंदिर से यह शुरू किया।” 

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन