नेपाल में बवाल, भारतीय सेना मैदान में उतरी

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2025

नेपाल में प्रदर्शन पूरी तरह से उग्र हो चुका है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सेना सड़कों पर उतर चुकी है। लेकिन उसके बाद भी हिंसा कई इलाकों में भड़कती चली जा रही है। इसी वजह से सरकार ने देखते ही गोली मारने का आदेश दे रखा है। ऐसे में भारत के लिए भी बड़ी चुनौती है क्योंकि पड़ोसी देश नेपाल में जो हो रहा है उसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में भारत सरकार ने तुरंत फैसला लेते हुए अपनी बॉर्डर सिक्योरिटी और ज्यादा टाइट कर दी है। भारत के सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सतर्कता बढ़ा दी है और भारतीय क्षेत्र में किसी भी तरह के अशांति के फैलाव को रोकने के लिए स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहा है। अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि नेपाल में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल इस घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रख रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पार्टी ऑफिस को लगाया आग, PM के निजी आवास पर Gen Z प्रदर्शनकारियों का कब्जा, केपी ओली ने शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई

भारत सरकार ने काठमांडू और आसपास के शहरों में फिर से लगाए गए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू पर भी ध्यान दिया है और भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और स्थानीय निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। ओली सरकार द्वारा पिछले हफ़्ते सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद ये विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जिससे सत्तावाद और भ्रष्टाचार के आरोप और भड़क उठे। हालाँकि अब प्रतिबंध हटा लिया गया है और ओली ने मुआवज़ा, घायलों के लिए चिकित्सा देखभाल और इस कार्रवाई की जाँच का वादा किया है, फिर भी जनता का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। लापता प्रदर्शनकारियों और छात्रों के परिवार प्रदर्शनों में सबसे आगे हैं और प्रधानमंत्री के पद छोड़ने तक पीछे नहीं हटने की कसम खा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग