Small Cap Stocks में मचा कोहराम, गिरावट के कारण 11 लाख करोड़ रुपये का हुआ निवेशकों को नुकसान

By रितिका कमठान | Mar 13, 2024

भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। कारोबारी सत्र के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1730 अंक नीचे गिरा है। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 676 अंक नीचे गिरा है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स और मिडकैप इंडेक्स क्रमश: 1824 और 1382 अंक नीचे गिरा है।

सुबह ऐसा था बाजार

वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आईटीसी के शेयरों में भारी लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 384.79 अंक चढ़कर 74,052.75 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.05 अंक के लाभ से 22,446.75 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर छह प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय कंपनी बीएटी पीएलसी ने मंगलवार को आईटीसी लि. में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी संस्थागत निवेशकों को थोक सौदे में बेचने की घोषणा की है। 

विप्रो, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाभ में थे। वहीं पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 73.12 करोड़ रुपये शेयर खरीदे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत बढ़कर 82.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन में अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को नकारा, 30,000 की भीड़ और हिंसा का दिया हवाला

High Hemoglobin भी है जानलेवा, Heart Attack और Stroke का बढ़ सकता है गंभीर खतरा

Bhind Road Accident | मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पिक-अप और ट्रक की टक्कर में UP के 8 मजदूरों की मौत, 30 से अधिक घायल

Prabhasakshi NewsRoom: दोस्त Kim Jong Un के लिए Trump ने South Korea को दे दिया झटका, आश्चर्य में पड़ी दुनिया