जयपुर में मस्जिद के बाहर पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर लगाने पर बवाल, भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर मामला दर्ज

By अंकित सिंह | Apr 26, 2025

जयपुर के हावा महल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ शुक्रवार देर रात पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में एक स्थानीय मस्जिद परिसर में कथित तौर पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ लिखा पोस्टर लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद, मुस्लिम समुदाय के लोग कथित पोस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए वाल्ड सिटी इलाके में एकत्र हुए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में पांच पुलिस थानों से पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें: क्या क्रिकेटर बाबर आज़म का है पहलगाम आतंकी हमले से लिंक? सेना द्वारा जारी स्केच ने सभी को चौंकाया, सामने आ गयी अब सच्चाई

बालमुकुंदाचार्य ने कहा, "हम आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। फुटपाथों पर भी यही पोस्टर लगाए गए थे।" पुलिस के अनुसार, भाजपा और स्थानीय विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इकाई ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शुक्रवार शाम को एक विरोध रैली का आयोजन किया था। इस हमले में अनंतनाग जिले के पहलगाम शहर से 5 किलोमीटर दूर बैसरन मैदान में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

चुनाव से कुछ महीने पहले 1 लाख नौकरी क्यों? Akhilesh Yadav ने योगी सरकार और BJP पर लगाए कई आरोप

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के एनआरआई समेत 26 लोग लापता, तलाश जारी

Mojtaba Khamenei ने मुस्लिम देशों से की एकजुट होने की अपील, अमेरिका-इजरायल को बताया ‘असली दुश्मन’

The Academy ने शेयर किया Yeh Jawaani Hai Deewani का खास वीडियो, Ranbir-Deepika के संवाद ने जीता सबका दिल