Ebrahim Raisi के मरते ही शुरू हो गया बवाल, आपस में ही भिड़ गए तुर्किए और ईरान

By अभिनय आकाश | May 25, 2024

ईरानी राष्ट्रपति रईसी को दफनाया जा चुका है। लेकिन अब नया बवाल ईरान और तुर्किए के बीच शुरू हो गया है। रईसी की मौत के साथ ही ईरान और तुर्किए अब आमने-सामने हो गए हैं। एक दूसरे के साथ भिड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। खबर है कि ईरान और तुर्किए के बीच इस बात को लेकर संघर्ष चल रहा है कि आखिर ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर को किसने ढूंढ़ा? तुर्किए का मानना है कि उसने ईरानी राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर समय रहते ढूंढ़ लिया था। हालांकि ईरान का मानना ये है कि राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर का कोई हाथ नहीं था। तुर्किए के परिवहन मंत्री अब्दुल कादिर ने तुर्किए टीवी को बताया था कि तुर्किए के ड्रोन अकिंची को ये मलबा मिला। ईरान द्वारा खोज का समय और स्थान उस समय और स्थान से मेल नहीं खाता जब और जहां ड्रोन ने इसे ढ़ूंढ़ा था। 

इसे भी पढ़ें: Iran Helicopter Crash : राष्ट्रपति, विदेश मंत्री व अन्य को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारियां पूरी

ईरान इसे लेकर अलग दावा कर चुका है। ईरान ये साफ कर चुका है कि ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को तुर्किए के ड्रोन ने नहीं ढूंढा था। ईरान का दावा है कि हेलीकॉप्टर खुद ईरान ने ही ढूंढा। ईरानी सेना ने कहा कि तुर्की द्वारा भेजा गया ड्रोन नाइट विजन उपकरण होने के बावजूद दुर्घटनास्थल का पता लगाने में विफल रहा। अंतत तुर्की लौट आया।  सुबह के शुरुआती घंटों में, हेलीकॉप्टर दुर्घटना का सटीक स्थान जमीनी बचाव बलों और सशस्त्र बलों के ईरानी ड्रोन द्वारा खोजा गया। 

प्रमुख खबरें

Delhi के New Usmanpur में कारोबारी के घर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी पकड़े गए

Durga Puja पर बंगाली लुक के लिए हाथों पर रचाएं Alta Design के ये 4 खूबसूरत पैटर्न

Chorbagan Sarbojanin Durga Puja Pandal में कैसे मची भगदड़? सामने आईं हादसे की कई वजहें

H-1B Visa पर बयान को लेकर JD Vance ने दी सफाई, कहा कंपनियों पर था निशाना