कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की मांग का अध्याय अब बंद हो चुका है: बी वाई विजयेंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2021

मैसुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को कहा कि उनके पिता एवं मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को पद से हटाने की मांग करने वाले पार्टी नेताओं के एक धड़े की मुहिम का अध्याय अब बंद हो चुका है। विजयेंद्र से सवाल किया गया था कि क्या राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे संबंधी अध्याय अब बंद हो चुका है। इसके जवाब में उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिल्कुल। अब कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि येदियुरप्पा अच्छे से प्रशासन चला रहे हैं और भाजपा सरकार उनके नेतृत्व में कार्यकाल पूरा करेगी।

इसे भी पढ़ें: 'आशीर्वाद यात्रा' के बाद होगा मंत्रीमंडल विस्तार! BJP देखना चाहती है- चिराग 'गूंजे धरती आसमान' वाला करिश्मा दिखा सकते हैं या नहीं?

उन्होंने कहा कि कोविड ​​-19 महामारी से पीड़ित लोगों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय कांग्रेस नेता ‘‘आपस में लड़ रहे’’ हैं। कुछ कांग्रेस विधायकों ने कहा है कि यदि 2023 के अगले विधानसभा चुनाव मेंकांग्रेस सत्ता में आती है तो वे राज्य का नेतृत्व करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को समर्थन देंगे, जबकि कुछ नेताओं का कहना है कि वे राज्य पार्टी प्रमुख डी के शिवकुमार को समर्थन देंगे। कांग्रेस विधायकों के इन्हीं बयानों का जिक्र करते हुए विजयेंद्र ने यह बात कही।

प्रमुख खबरें

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह

Mahayuti महाराष्ट्र में आगामी चुनाव मिलकर लड़ेगी, सहयोगी दल बयानबाजी से बचें

Palghar Ashram School में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, 26 बच्चे अस्पताल में भर्ती