पंजाब चुनाव: चरणजीत चन्नी के पास 9.44 करोड़ रुपये की संपत्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

चंडीगढ़|  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्वाचन आयोग को दिये अपने हलफनामें में 9.44 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में चन्नी को दो सीटों से टिकट दिया है। वह भदौर के अलावा चमकौर साहिब से भी चुनाव लड़ेंगे।

उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री के पास 2.62 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 6.82 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक, चन्नी और उनकी पत्नी पर कार ऋण समेत कुल देनदारी 88.35 लाख रुपये है।

चन्नी ने 2020-21 के लिए अपनी कुल आय 27.84 लाख रुपये घोषित की है। चन्नी ने व्यवसाय को अपना पेशा घोषित किया है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी और पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए किया है और अब पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पीएचडी कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की