अमृतपाल सिंह पर चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से मचा बवाल! कांग्रेस ने किया किनारा, भाजपा हमलावर

By अंकित सिंह | Jul 26, 2024

विवादास्पद सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थन में कांग्रेस के लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी उनकी पार्टी पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। यही कारण है कि वावद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने चन्नी के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा कि चन्नी के विचार पार्टी की स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि अमृतपाल सिंह पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं, और किसी भी तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सांसद चन्नी की टिप्पणी "दुर्भाग्यपूर्ण" है। उन्होंने कहास कि जिस खालिस्तानी ने इंदिरा गांधी की हत्या की, उसे आज चन्नी का खुला समर्थन मिल गया है, इसका मतलब है कि कांग्रेस खालिस्तानियों के साथ है। यह भारत की अखंडता पर हमला है...मैं क्या कह सकता हूं, मैं कहूंगा कि कार्रवाई होनी चाहिए।' केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वार करते हुए कहा कि उन्होंने बजट पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने आपातकाल पर बात की। मुझे लगता है चन्नी को नहीं पता। उन्हें पता होना चाहिए कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हमारे संविधान के साथ क्या किया। उन्होंने संविधान की हत्या की... उन्होंने आपातकाल की घोषणा की... चन्नी को इतिहास पढ़ना चाहिए और ज्ञान जुटाना चाहिए... आप पंजाब के पूर्व सीएम हैं। ..आपको 1984 के दंगों के पीड़ितों की विधवाओं से मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 20 लाख लोगों ने सांसद के रूप में चुना, हजारों किसानों को खालिस्तानी कहा जाता है, संसद में अमृतपाल सिंह के समर्थन में खुलकर उतरी कांग्रेस

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि वह (चरणजीत सिंह चन्नी) लोगों के प्रति अन्याय और भेदभाव के बारे में बोल रहे थे और एक सांसद को गिरफ्तार कर लिया गया है... उन्होंने इस संदर्भ में बात की कि यहां तक ​​कि एक सांसद जो मतदाताओं द्वारा चुना गया है वह संसद में आने में असमर्थ है जो दर्शाता है कई क्षेत्रों में अन्याय हो रहा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ एवं विचार व्यक्त किये। कांग्रेस पार्टी के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश पहले ही कह चुके हैं कि ये उनके (चरणजीत सिंह चन्नी) निजी विचार थे। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई कहते हैं, ''पार्टी को इस पर कुछ नहीं कहना है। यह उनका (चरणजीत सिंह चन्नी) निजी विचार था।''

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?