By अभिनय आकाश | Sep 19, 2021
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली आलाकमान की तरफ से चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगाई गई है। चरणजीत सिंह चन्नी भारत के पंजाब राज्य की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। दलित समुदाय से आते हैं। इससे पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम की चर्चा चल रही थी। लेकिन लगातार सीएम के नाम का ऐलान टलता जा रहा था और आखिरकार चन्नी के नाम पर कांग्रेस अलाकमान की सहमति बनी।
बता दें कि विधायक दल का नेता चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी अनुसुचित समाज से आते हैं। सभी पार्टियों की तरफ से पंजाब में दलित डिप्टी सीएम का दांव खेलने की कोशिश की जा रही थी और इसके काट के लिए कांग्रेस ने ये चाल चली है।