सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में पहलवान सुशील कुमार पर आरोप तय, इन धाराओं के तहत चलेगा केस

By अंकित सिंह | Oct 12, 2022

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में अब ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली की एक अदालत ने सुशील कुमार समेत 18 लोगों पर आरोप तय कर दिए हैं। इनमें से दो आरोपी फिलहाल फरार है। अदालत ने जो आरोप तय किए हैं उसमें हत्या हत्या की कोशिश, दंगा फैलाना, गैरकानूनी तरीके से मजमा लगाना और अन्य धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि सुशील कुमार पर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में आरोप लगा है। पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल इस हत्याकांड से जुड़े कई आरोपी पुलिस हिरासत में है। सुशील कुमार भी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

अब हम आपको इस हत्याकांड के पूरे मामले से रूबरू कराते हैं। घटना पिछले साल चार-पांच मई की रात की है। जानकारी के मुताबिक छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवानों के साथ मारपीट की गई थी। दावा किया गया कि इसमें सुशील कुमार भी अपने साथियों के साथ पहुंचा था। इस मारपीट में पहलवान सागर धनखड़ पूरी तरह से जख्मी हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही सुशील कुमार फरार चल रहे थे। 17 दिन बाद 23 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सुशील कुमार की ओर से दायर की गई जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी है। सुशील कुमार ने दिल्ली उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया था। 

इसे भी पढ़ें: रोजर बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, सचिव बने रह सकते हैं शाह

इस मामले में दिल्ली पुलिस लगातार जांच पड़ताल करती रही। इसमें 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 18 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। गौरतलब है कि सुशील कुमार भारत के एक बड़े पहलवान रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहलवानी में भारत को कई पदक दिलवाए हैं। 2014 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। 2012 के लंदन ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक जीता था। 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने स्वर्ण जीता था। इसके अलावा 2010 में ही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में सुशील कुमार ने कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भी वह कई बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया