पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट, ओवैसी भड़के तो CM गहलोत ने पूर्व की भाजपा सरकार पर मढ़ा दोष

By अंकित सिंह | Jun 29, 2019

अलवर में गोरक्षकों की पिटाई से मरने वाले पहलू खान और उसके बेटे के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से मवेशी ले जाने के आरोप में चार्जशीट दाख़िल किया है। इस चार्जशीट पर सांसद और एआईएमआईएम चीफ असद्दुदीन ओवैसी भड़क गए हैं और इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। ओवैसी ने कहा कि "सत्ता" में आने के बाद कांग्रेस की प्रवृति भी भाजपा जैसी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुसलमानों को इसका एहसास होना चाहिए, ऐसे व्यक्तियों/संगठनों को अस्वीकार करना चाहिए जो कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं। ओवैसी ने यह भी कहा कि अब मुसलमानों को अपना  राजनीतिक मंच तैयार कर लेना चाहिए क्योंकि 70 साल एक लंबा समय है और अब कृपया बदल जाइए। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Raj Polls में Congress उतारेगी शीर्ष नेतृत्व, तय हुई प्रचार रणनीति

Bihar में Rooftop Solar उपभोक्ताओं की बची बिजली खरीदेगी सरकार BERC को भेजा प्रस्ताव

Smit Machchhar पर ट्रंप ने इधर किया बड़ा ऐलान, उधर ओमानी पायलट को मिलेगी बड़ी सजा, 9 लोग गोलियों से भूनेंगे? तैयारी शुरू

नौसेना जासूसी मामले में Andhra Pradesh Police ने दो आरोपियों को पकड़ा, हनी ट्रैप का खुलासा