भाकपा (माओवादी) को हथियार आपूर्ति मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ में, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) माओवादी को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति से संबंधित एक मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

एनआईए ने बताया कि मामले में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ तहसील से गिरफ्तार किए गए पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है और उनके खिलाफ मुकदमा जारी है।

एनआईए के मुताबिक, जांच में पता चला कि सुधीर और सूरज ने गिरफ्तार पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश से पिस्तौल और गोला-बारूद खरीदने में मदद की थी। बयान के मुताबिक, हथियारों को भैरमगढ़ में भाकपा (माओवादी) के सदस्यों तक पहुंचाया जाना था। बयान में बताया गया कि दोनों आरोपियों को पिछले वर्ष अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन