सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी एडोब के सह-संस्थापक और पीडीएफ के जनक चार्ल्स गेश्की का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

लॉस आल्टोस (अमेरिका)। सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी एडोब के सह-संस्थापक और ‘पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मट’ (पीडीएफ) तकनीक का विकास करने वाले चार्ल्स ‘चक’ गेश्की का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। एडोब कंपनी के अनुसार गेश्की का शुक्रवार को निधन हो गया। वह सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के लॉस आल्टोस उपनगर में रहते थे। एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में लिखा, ‘‘यह पूरे एडोब समुदाय और प्रौद्योगिकी जगत के लिए बड़ी क्षति है जिनके लिए वह (गेश्की) दशकों तक मार्गदर्शक और नायक रहे।’’

इसे भी पढ़ें: डिपो में विस्फोट के मामले में चेक गणराज्य ने 18 रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित

नारायण ने लिखा, ‘‘एडोब के सह-संस्थापक के रूप में चक और जॉन वार्नोक ने एक परिवर्तनकारी सॉफ्टवेयर बनाया था जिसने लोगों के सृजन और संचार के तरीके को बदल दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चक ने कंपनी में नवोन्मेष के लिए अथक प्रयास किए और उसके परिणामस्वरूप ही पीडीएफ, एक्रोबेट, इलस्ट्रेटर, प्रीमियर प्रो और फोटोशॉप जैसे बड़े बदलावकारी सॉफ्टवेयर विकसित हुए।’’ गेश्की की पत्नी नैन्सी ने कहा कि उनके पति को अपने परिवार पर गर्व था।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Supreme Court की टिप्पणी और DMRC के फैसले समेत देश-दुनिया के बड़े घटनाक्रम

Supreme Court ने CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट मामले में KPCC पदाधिकारियों को भेजा अवमानना नोटिस