वैश्विक स्तर पर काम करने के लिए अपना विस्तार करने देश के चार्टर्ड एकाउंटेंट : गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

नयी दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश केचार्टर्ड एकाउटेंट पेशेवरोंको अपने कारोबार को पैमान बढ़ा कर विश्व भार में ग्राहकों की सेवा का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। गोयल ने कहा कि भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) को यह संकल्प लेना चाहिए कि जब संस्था के 75 वर्ष की हो तो , हमारे पर पहली कुछ ऐसी चार्टर्ड एकाउंटेंसी कंपनियां तैयार हो जो विश्व स्तर की हों।

इसे भी पढ़ें: आप विधायक आतिशी की मुश्किलें बढ़ी, आय- संपत्ति में मिलान नहीं होने पर आयकर ने भेजा का नोटिस

उन्होंने कहा कि वह देशी कंपनियों को अमेरिका, यूरोप, यूएई, खाड़ी देशों, जापान और कोरिया के लिए काम करते हुए और उन देशों के चार्टर्ड एकाउटेंट को अपनी कंपनियों में नियुक्त करते हुए देखना चाहते हैं। गोयल ने आईसीएआई द्वारा आयोजित 73वें चार्टेड अकॉउंट दिवस पर कहा, ‘‘हमारा यही विचार है कि मानसिकता बदलने के लिए क्या चाहिए। एक पेशे के रूप में हमारी महत्वाकांक्षाओं को बदलना होगा और कुछ लक्ष्य रखने की आवश्यकता है।’’

इसे भी पढ़ें: टैक्स धोखाधड़ी मामले में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी के सीएफओ पर केस दर्ज

इससे पहले वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत में कई सारी लेखा-जोखा (अकॉउंटिंग) करने वाली कंपनियां हैं लेकिन उनमे से कोई भी वैश्विक स्तर पर नहीं पहुंची है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत