ब्रेकअप और पैचअप के लंबे सफर के बाद... Charu Asopa और Rajeev Sen हुआ आधिकारीरिक तलाक

By एकता | Jun 08, 2023

टीवी अभिनेत्री चारू असोपा और राजीव सेन का तलाक हो गया है। छह महीने की खींचतान के बाद आखिरकार दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। इस बात की पुष्टि खुद राजीव ने की है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट स्टोरी में शेयर की। राजीव ने अपनी और चारु की एक हंसती हुई तस्वीर शेयर की। तस्वीर में, राजीव ने चारु को पीछे से गले लगाया हुआ है और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ राजीव ने लिखा, 'कोई अलविदा नहीं है! बस दो लोग जो बस एक दूसरे को पकड़ नहीं सके। प्रेम बना रहेगा। हम हमेशा अपनी बेटी के लिए मां और पिता बने रहेंगे।'

चारू असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट भी किया। दोनों का रिश्ता शादी तक तो पहुंचा, लेकिन इसके बाद इसमें कड़वाहट आ गई। शादी के कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे। लॉकडाउन के बाद चारु ने मीडिया के सामने आकर राजीव पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनसे अलग होने के फैसले के बारे में बताया। इस दौरान दोनों ने फिर से साथ आने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाएं। छह महीने के ब्रेकअप और पैचअप के बाद अब आखिरकार दोनों का तलाक हो गया है।


इसे भी पढ़ें: सत्यप्रेम की कथा के लिए Karthik Aryan को दिए गये 25 करोड़, Kiara Advani को इसकी आधी भी नहीं मिली फीस? मीडिया रिपोर्ट का दावा

मीडिया के सामने बन गया था रिश्ते का मजाक

चारू असोपा ने मीडिया के सामने आकर राजीव सेन से अलग होने की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने राजीव पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। लोगों को लगा दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। लेकिन कुछ समय के बाद एक बार फिर से दोनों के तलाक की ख़बरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। दोनों ने मीडिया के सामने आकर एक-दूसरे पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाएं। पिछले छह महीने में दोनों का कई बार ब्रेकअप और पैचअप हुआ, जिसमें उनके रिश्ते का मजाक बनाकर रख दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर