पाकिस्तान दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज टीम की तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, नहीं खेलेंगे मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2021

कराची। बायें हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल और आलराउंडर रोस्टन चेज तथा काइल मायर्स नौ दिसंबर को यहां पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। इन तीनों के अलावा टीम प्रबंधन का एक गैर कोचिंग सदस्य भी पॉजिटिव पाया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बयान में यह जानकारी दी। पॉजिटिव पाए गए चारों लोगों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। इन्हें अब 10 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा जिसके बाद इनका दोबारा परीक्षण होगा।

प्रमुख खबरें

पुणे के Bharati Vidyapeeth थाने के 18 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, हिरासत में प्रताड़ना का आरोप

1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा

Marco Rubio का बड़ा एक्शन: US Birth Tourism सिंडिकेट और Visa Fraud पर लगेगा कड़ा बैन