चौधरी राकेश सिंह ने दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर साधा निशाना, कहा आखिर मुझे क्यों रोकना चाहते है !

By निश्चल दुबे | Jun 10, 2020

भिंड। मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। यही कारण है कि जहाँ एक ओर भाजपा द्वारा सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों को टिकिट देने पर पार्टी के अंतर घमाशान मचा हुआ है तो दूसरी ओर कांग्रेस में प्रत्याशी चयन और भाजपा से लौटकर घर वापसी करने वाले कांग्रेस नेताओं पर आसंमजस्य बरकरार है। इस बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में पकड़ रखने वाले कांग्रेस नेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चौधरी राकेश सिंह को मेहगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकिट दिए जाने का विरोध करते हुए उनकी कांग्रेस में हुई वापसी को लेकर सवाल खडे किए थे। वही चौधरी राकेश सिंह पटलवार करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया और डॉ.गोविन्द सिंह पर निशाना साधा है।   

इसे भी पढ़ें: पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने कोरोना काल में छात्राओं से शुल्क वसूलने निकाला आदेश, NSUI ने विरोध जताते हुए कोर्ट जाने की दी धमकी

चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि यह तीन नेता मिलकर मुझे क्यों रोकना चाह रहे हैं। उन्होनें इस दौरान दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया और डॉ.गोविन्द सिंह को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह किसी को क्यों रोकना चाहते हैं। राहुल सिंह जो अर्जुन सिंह की विरासत को नहीं संभाल पाए, लगातार चुनाव हार रहे है। डॉक्टर गोविंद सिंह जनता दल से आए थे। फिलहाल ग्वालियर चंबल में कांग्रेस के पास नेतृत्व नहीं है इसलिए भी नजर आ रहे हैं। किसी को कुछ कहना है तो पार्टी प्लेटफार्म पर बात करें।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें