कम बजट में करना चाहते हैं हनीमून की प्लानिंग, तो एशिया के ये देश रहेंगे सही!

By सिमरन सिंह | Aug 18, 2021

मैरिज लाइफ की शुरुआत के लिए हनीमून को फर्स्ट स्टेज माना जाता है। इस दौरान जहां अरेंज मैरिज में कपल्स एक दूसरे को जानने और समझने की कोशिश करते हैं तो वहीं लव मैरिज में एक दूसरे के साथ खूब मौज-मस्ती करते हैं। कुछ सालों पहले तक लोग हनीमून के लिए सिर्फ अपने देश में जाना पसंद करते थे, लेकिन अब दूसरे देशों में भी जाना पसंद करने लगे हैं। हनीमून पर जाने के लिए अगर आप भी किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो आइए एशिया के सबसे सस्ते देशों के बारे में बताते हैं जो आपके लिए बेस्ट जगह हो सकेंगी...

मलेशिया एशिया के दक्षिण पूर्व का एक ऐसा देश है जो टूरिस्ट्स के लिए शानदार है। यहां साल के 12 महीने कई सारे त्यौहार चलते रहते हैं। यहां उत्सवों के होने का कारण मलेशिया के लोगों की ऊर्जा और उत्साह है। यहां घूमने के लिए जेब पर भी ज्यादा भार नहीं पहुंचता है, कम बजट के टूरिस्ट प्लेस में शामिल होने के कारण ये पर्यटनों के बीच मशहूर है। ये सबसे ज्यादा टूरिस्ट द्वारा घूमा जाने वाला देश कहलाता है। मलेशिया में कुछ ऐसे द्वीप भी मौजूद हैं जहां टैक्स नहीं लगता है। इसके अलावा कई खूबसूरत पहाड़, रेतीले तट, राष्ट्रीय उद्यान समेत ऐतिहासिक शहर हैं जहां घूमने की टिकट काफी कम है।

श्रीलंका

हनीमून माने या घूमने के लिए श्रीलंका काफी खूबसूरत देश है। ये एशिया के महाद्वीप के सबसे सस्ते देशों में शामिल है। यहां आपको संस्कृति, रेतीले समुद्र तट, प्राकृतिक खजाने और खूबसूरती देखने को मिल सकेंगे। यहां घूमने के लिए हर वर्ष भारतीय पर्यटक आते हैं। रामायण के समय से ही भारत से श्रीलंका का रिश्ता जुड़ा हुआ है। अन्य देशों से भी यहां पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां की यातायात और खानपान की सुविधा भी बहुत सस्ती है। कम बजट और टूरिस्ट प्लेस के कारण ये देश खास माना जाता है, यहां आपको देखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा।

वियतनाम

हनीमून के लिए एशिया के सबसे सस्ते देश वियतनाम भी जा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों से ये देश लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, घूमने के लिए इसे सबसे सस्ती जगह माना जाता है। वियतनाम में आपको कई खूबसूरत पहाड़, आदिवासी गांव, समुद्री तट समेत अन्य सुंदर जगह देख को मिलेगी। यहां की खासियत है कि रहने के फ्री में जगह भी मिल जाती है। इसके अलावा खानपान, घूमने के लिए कैब अन्य चीजों की सुविधा भी आपको काफी सस्ती मिलेगी। यहां आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी के पास हैं कई खूबसूरत पर्यटन स्थल, वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट

भारत

भारत का नाम भी एशिया के सबसे सस्ते देशों में शामिल है। यहां विदेशों से कई पर्यटक आया करते हैं। इस देश में कई दर्शनीय स्थल मौजूद है जो इसे दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटन देश बनाता है। यहां संस्कृति, कला और प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां भी यातायत, खानपान आर टूरिस्ट प्लेस में घूमने के लिए सस्ते में काम हो जाता है। 

नेपाल

एशिया के सबसे सस्ते देशों में नेपाल का नाम भी शामिल है। यहां आपको ठहरने से लेकर यात्रा के लिए गाड़ी तक अन्य देशों की तुलना में सस्ती मिलेगी। हिमालय की गोद में बसा नेपाल सबसे छोटा और बहुत खूबसूरत देश है। इस देश की खासियत है कि यहां आने के लिए वीजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है। यहां हर साल कई पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां का खानपान भी बेहद सस्ता है।

इंडोनेशिया

हनीमून के लिए इंडोनिशेया एक बेहद अच्छी जगह मानी जाती है। एशिया के सबसे सस्ते देशों में भी इस देश का नाम शामिल है। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहां आपको भारतीय संस्कृति का एहसास हो सकता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ये देश दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां आपको कई मंदिर, संतरे के बाग, वन्य जीव अभ्यारण्य, सफेद रेत के समुद्री तट समेत झील और अन्य खूबसूरत चीजें देखने को मिल सकते हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच