आपके Aadhaar का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? Fraud से बचने के लिए तुरंत Check करें पूरी History

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 26, 2026

डिजिटल दुनिया में आज के समय एक आधार कार्ड ही हमारी पहचान का सबसे मुख्य डॉक्यूमेंट है। बैंकिंग का कोई काम हो या सिम कार्ड लेना हो, या कोई सरकारी योजनाओं और कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए इसका ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किए जाने आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। ऐसे में ये जानना काफी ज्यादा जरुरी है कि आपका आधार कब और कहां यूज हो रहा है।

कैसे पता करें कहां-कहां यूज हुआ है आपका आधार कार्ड?

- सबसे पहले अपने फोन में नया वाला आधार एप डाउनलोड करके ओपन करें।

- इसके बाद स्क्रीन पर स्वाइप अप करें।

- अब सभी ऑप्शन आपको दिखाई देंगे।

- यहां से 'Auth History' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

- क्लिक करें कि आपके सामने एक पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी।

- इस लिस्ट में आप पता करें कि आपका आधार कार्ड कब, कहां और कितने बजे यूज हुआ है।

- यहां से आप किसी भी सस्पीशियस एक्टिविटी का भी पता लगा सकते हैं।

नए आधार एप में और भी कई खास फीचर्स

नया वाला आधार एप कई एडवांस और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स से लैस है। इसकी मदद से आप आसानी से अपना आधार QR कोड भी शेयर कर सकते हैं। इससे आपको हर जगह फिजिकल कार्ड ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही एप में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे आपका डेटा सेफ रहे। 

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में तर्पण न कर पाने पर अपनाएं जल और काले तिल के ये 5 सरल उपाय

Shakira First Global Concert | पॉप क्वीन शकीरा का ग्लोबल धमाका: भारत में बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे मैड्रिड कॉन्सर्ट, नोट कर लें डेट और टाइम!

UP MLC Election: BJP ने 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, वाराणसी से केदारनाथ सिंह प्रत्याशी

Delhi Police HQ पर AAP का प्रदर्शन, Parvesh Verma पर FIR की मांग के बीच हिरासत में कई नेता