नामीबिया से लाये गये चीतों को भारत में पहली बार भोजन परोसा गया, उछल-कूद करते दिखे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

श्योपुर (मप्र)। नामीबिया से लाए गए आठ चीतों में से दो भाई फ्रेडी और एल्टन को सोमवार को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अपने पृथकवास वाले विशेष बाड़े में उछल-कूद एवं मस्ती करते हुए देखा गया। इन सभी चीतों को भारत में पहली बार भोजन रविवार शाम को परोसा गया था, जिसे उन्होंने बड़े चाव से खाया। कूनो राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि दो चीता बहनें सावन्नाह और साशा भी मस्ती करती नजर आईं। चार अन्य नामों वाले चीते- ओबान, आशा, सिबिली एवं सैसा भी नये वातावरण का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में खुलेगा मल्टीप्लेक्स, अब घाटी के लोग भी देख पाएंगे सिनेमाघरों में फिल्म

हालांकि, बाद में विचरण करने लगे थे। उन्होंने कहा कि रविवार शाम को आठ चीतों में से प्रत्येक को दो किलोग्राम भैंस का मांस परोसा गया। उनमें से केवल एक चीते ने कम खाया, लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। माना जाता है कि चीते रोजाना भोजन नहीं करते। वे तीन दिन में एक बार भोजन करते हैं। चीतों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने वाली टीम में शामिल अधिकारी ने कहा कि चीते सोमवार को मस्त, प्रसन्नचित और सक्रिय दिखे। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह फ्रेडी और एल्टन चंचल मूड में दौड़ते और अक्सर अपने बाड़े में पानी पीते नजर आए।

इनकी निगरानी एवं अध्ययन कर रहे विशेषज्ञों ने बताया कि तीसरे दिन भी ये सभी चीते अपने नये बसेरे को बड़ी उत्सुकता से निहारते रहे और स्वस्थ एवं तंदुरुस्त दिखे। उन्होंने कहा कि अब वे धीरे-धीरे अपने नये परिवेश में ढल रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि इन सभी को विशेष बाड़ों में एक महीने के लिए पृथकवास में रखा गया है। उन्हांने बताया कि इन चीतों को नामीबिया से ही नाम दिये गये हैं और उनका नाम नहीं बदला गया है।

प्रमुख खबरें

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!