हरभजन और ताहिर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने RCB को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

चेन्नई। हरभजन सिंह और इमरान ताहिर की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पहले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर को 70 रन पर समेटकर सात विकेट से जीत दर्ज की। विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर की पूरी टीम 17.1 ओवर में पवेलियन लौट गई जो आईपीएल का छठा न्यूनतम स्कोर है । वहीं जवाब में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई को भी आसान लक्ष्य का पीछा करने में काफी दिक्कतें आई और 17.4 ओवर में उसने जीत दर्ज की। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों डरते हैं ऋषभ पंत इस खिलाड़ी के गुस्से से?

पिच की रफ्तार को भांपकर हरभजन ने अपनी गेंदों की लैंग्थ कम कर दी और गति कम करके बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। कोहली ने खराब पूल शाट खेला और मिडविकेट सीमा पर जडेजा द्वारा लपके गए। मोईन अली ने हरभजन को छक्का लगाया लेकिन फिर आसान रिटर्न कैच देकर लौटे। एबी डिविलियर्स (नौ) को ताहिर ने जीवनदान दिया लेकिन अगली गेंद पर वह सीमारेखा पर जडेजा को कैच दे बैठे। शिमरोन हेटमायेर (0) को धोनी और रैना ने रन आउट किया। निचले क्रम के बल्लेबाज ताहिर और जडेजा की जबर्दस्त टर्न लेती गेंदों का सामना ही नहीं कर सके।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन