चेन्नई, कोयबंटूर और मदुरै चार दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

चेन्नई। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै को रविवार से चार दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है। राज्य में शुक्रवार को इस वायरस से दो लोगों की जान चली गई और 72 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,755 तक पहुंच गई है। वहीं दो लोगों की मौत के साथ ही अब तक राज्य में इस वायरस की वजह से 22 लोगों की जान जा चुकी है। बुलेटिन में बताया गया है कि कुल नए 72 मामलों में से 52 मामले चेन्नई के हैं और राजधानी में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 452 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती 67 वर्षीय पुरुष की मौत 22 अप्रैल को हो गई। उन्हें 14 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज की मौत के बाद उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार तड़के 70 वर्षीय महिला की मौत मदुरै में हो गई। वहीं आज कुल 114 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है जिसके बाद राज्य में इस वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 866 हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण के 452 मामले चेन्नई से हैं। 

इसे भी पढ़ें: जहां संभव होगा, वहां आर्थिक कामों को शुरू करने की इजाजत जल्दी दी जाएगी: पीयूष गोयल

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav