IPL 2023 की चैंपियन बनी चेन्नई सुपर किंग्स, उलटफेर वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया

By अंकित सिंह | May 30, 2023

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से हरा दिया। आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 214 रन बनाए थे। जीत के लिए चेन्नई को 215 रन बनाने थे। लेकिन बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में चेन्नई को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य दिया गया था। यह चेन्नई ने आखरी गेंद पर रविंद्र जडेजा के बल्ले से निकले चौके की मदद से हासिल कर लिया। 15 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शुरुआत शानदार रही थी। कॉन्बॉय और ऋतुराज गायकवाड़ ने जबरदस्त बल्लेबाजी की इसके अलावा अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू के बल्ले से भी ताबड़तोड़ रन निकले।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu कांग्रेस चीफ पर IT Raid, स्टालिन का BJP पर हमला- हार के डर से कर रही अत्याचार

Germany दौरे पर जाएंगे Rajnath Singh, चीन की बढ़ेगी टेंशन! 99,000 करोड़ की Submarine Deal पर लगेगी मुहर?

Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू

पार्टी में चाहिए सबसे अलग लुक? Miss India Sadhvi Sail के Wardrobe से लें Style Tips