IPL Playoffs की रेस में Chennai Super Kings को बड़ा झटका, Lucknow ने बुरी तरह हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2026

मिचेल मार्श की 90 रन की तूफानी पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स को 20 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को करारा झटका दिया। सुपर किंग्स को पांच विकेट पर 187 रन पर रोकने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सुपर जायंट्स ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 188 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और सुपर किंग्स के नेट रनरेट को भी बड़ा झटका दिया।

मार्श की इस आक्रामक पारी ने सुपर किंग्स के कार्तिक शर्मा की बेहतरीन पारी को फीका कर दिया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लड़खड़ाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा कार्तिक शर्मा की 71 रन की संयमित पारी की बदौलत प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की शुरुआत खराब रही और टीम 7.2 ओवर में 52 रन पर तीन विकेट गंवाकर दबाव में आ गई थी। इसके बाद कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस (25) ने चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर पारी को संभाला। कार्तिक ने 42 गेंदों की पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। ब्रेविस ने 16 गेंदों की पारी में दो छक्के जड़े। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने 16 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्श ने मुकेश चौधरी के खिलाफ लगातार दो चौके जड़ने के बाद अंशुल कंबोज के खिलाफ पांचवें ओवर में लगातार चार छक्के और एक चौका लगाकर 28 रन बटोरे। उन्होंने अगले ओवर में स्पेंसर जॉनसन के खिलाफ लगातार दो चौके और एक छक्का जड़कर पावरप्ले में टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 86 रन तक पहुंचा दिया। उन्होंने पावरप्ले के बाद भी आक्रामक रुख बनाए रखते हुए नूर अहमद और गुरजपनीत सिंह के खिलाफ भी छक्के जड़े। दूसरे छोर से इंग्लिश ने जॉनसन के खिलाफ छक्का लगाया, लेकिन मार्श की आक्रामक पारी के सामने वह फीके नजर आए। उन्होंने पारी के 10वें ओवर में गुरजपनीत के खिलाफ चौका लगाकर क्रीज पर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया, लेकिन बाद में

मुकेश की गेंद को हवा में खेल बैठे और उर्विल पटेल ने कैच लपककर पहले विकेट की शानदार साझेदारी को तोड़ दिया। मार्श अगली ही गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए, जब निकोल्स पूरन के शॉट पर गेंद गेंदबाज के हाथों से लगकर विकेटों से टकरा गई और मार्श क्रीज से बाहर थे। अब्दुल समद (सात) ने छक्का लगाकर रन गति बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन जॉनसन की अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। संभलकर बल्लेबाजी कर रहे पूरन ने गुरजपनीत के खिलाफ स्क्वायर कट कर आत्मविश्वास से भरा चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने कंबोज की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया और अगली गेंद पर बाउंड्री के पास खड़े कार्तिक कैच लेने से चूक गए, जिससे गेंद छह रन के लिए चली गई।

पूरन ने अगली दो गेंदों पर भी छक्के लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। मुकुल चौधरी 10 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की बल्लेबाजों के लिए मुश्किल लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की रणनीति के सामने सुपर किंग्स को संघर्ष करना पड़ा और टीम पावरप्ले में दो विकेट पर केवल 37 रन ही बना सकी। कार्तिक को बाउंसर गेंदों पर असहजता हुई, लेकिन युवा बल्लेबाज ने इस कमजोरी पर काबू पाने का जज्बा दिखाया। उन्होंने स्पिनर शाहबाज अहमद के खिलाफ आक्रामक अंदाज अपनाते हुए लगातार गेंदों पर एक छक्का और दो चौके लगाकर रन गति तेज की। धीमी गेंदबाजी के खिलाफ खुलकर खेलने वाले कार्तिक शुरुआत में लखनऊ के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे।

तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 84 रहा, जबकि शाहबाज अहमद के खिलाफ यह 140 तक पहुंच गया। हालांकि, जल्द ही उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी लय हासिल कर ली और प्रिंस यादव पर लगातार दो छक्के जड़ दिए। दूसरे छोर पर ब्रेविस ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आकाश सिंह और शाहबाज अहमद पर एक-एक छक्का लगाकर दबाव कम किया। कार्तिक ने मोहम्मद शमी की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने जल्द ही वापसी की। उनकी तेज बाउंसर पर ब्रेविस पुल शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और आकाश सिंह को कैच थमा बैठे। इसके कुछ देर बाद कार्तिक भी शाहबाज अहमद की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर एडेन मार्करम को आसान कैच देकर लौट गए। इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश ने चेन्नई को शुरुआती झटके देकर मुश्किल में डाल दिया था। उन्होंने संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को आउट कर 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। आकाश के पास अपने साथी मयंक यादव जैसी 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार भले नहीं है, लेकिन उन्होंने लगातार चार ओवर फेंकते हुए सटीक लाइन और हार्ड लेंथ का शानदार इस्तेमाल किया। उनकी गेंदबाजी ने चेन्नई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया।

संजू सैमसन का विकेट इसका उदाहरण रहा। उन्होंने कमर से ऊपर उठती गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन हाथ खोलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली और गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री के पास मुकुल चौधरी के हाथों में चली गई। कार्तिक की परिपक्व पारी के बाद अंत में दुबे ने तेजतर्रार पारी खेलकर चेन्नई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। प्रिंस यादव के आखिरी ओवर में 23 रन बने, जिसमें दुबे के दमदार शॉट्स का बड़ा योगदान रहा। दो गति वाली पिच पर यह स्कोर लखनऊ के बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता था। प्रशांत वीर 10 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहलेसुपर जायंट्स के गेंदबाजों की बल्लेबाजों के लिए मुश्किल लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की रणनीति के सामने सुपरकिग्स को संघर्ष करना पडा और टीम पावरप्ले में दो विकेट पर 37 रन ही बना सकी। कार्तिक को बाउंसर गेंदों पर असहजता हुई, लेकिन युवा बल्लेबाज ने इस कमजोरी पर काबू पाने का जज्बा दिखाया। उन्होंने स्पिनर शाहबाज अहमद के खिलाफ आक्रामक अंदाज अपनाते हुए लगातार गेंदों पर एक छक्का और दो चौके लगाकर रन गति तेज की।

धीमी गेंदबाजी के खिलाफ खुलकर खेलने वाले कार्तिक शुरुआत में तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 84 रहा, जबकि शाहबाजके खिलाफ यह 140 तक पहुंच गया। हालांकि, जल्द ही उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी लय हासिल कर ली और प्रिंस यादव पर लगातार दो छक्के जड़ दिए। दूसरे छोर पर ब्रेविस ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आकाशऔर शाहबाज द पर एक-एक छक्का लगाकर दबाव कम किया। कार्तिक ने मोहम्मद शमी की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने जल्द ही वापसी की। उनकी तेज बाउंसर पर ब्रेविस पुल शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और आकाश सिंह को कैच थमा बैठे। इसके कुछ देर बाद कार्तिक भी शाहबाज अहमद की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर एडेन मार्करम को आसान कैच देकर लौट गए। इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश ने चेन्नई को शुरुआती झटके देकर मुश्किल में डाल दिया था। उन्होंने संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को आउट कर 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

आकाश के पास अपने साथी मयंक जैसी 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार भले नहीं है, लेकिन उन्होंने लगातार चार ओवर फेंकते हुए सटीक लाइन और हार्ड लेंथ का शानदार इस्तेमाल किया। उनकी गेंदबाजी ने चेन्नई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। सैमसन का विकेट इसका उदाहरण रहा। उन्होंने कमर से ऊपर उठती गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन हाथ खोलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली और गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री के पास मुकुल चौधरी के हाथों में चली गई। कार्तिक की परिपक्व पारी के बाद अंत में दुबे ने तेजतर्रार पारी खेलकर चेन्नई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। प्रिंस यादव के आखिरी ओवर में 23 रन बने, जिसमें दुबे के दमदार शॉट्स का बड़ा योगदान रहा।प्रशांत वीर 10 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

प्रमुख खबरें

Delivery Workers India | ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा ब्रेक! Swiggy, Zomato, Blinkit और Zepto के कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, जानें मांगें

BWF के नए फॉर्मेट पर भड़कीं PV Sindhu? कहा- मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद थकाने वाला होगा

Noida Fire Tragedy: शाहबेरी फर्नीचर बाजार में आग का तांडव, 8 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Tragic Accident in Maldives | पानी के नीचे की गुफा की खोज के दौरान 5 इतालवी गोताखोरों की मौत, देश के इतिहास की सबसे बदतर दुर्घटना