छगन भुजबल, जयंत पाटिल और कांग्रेस के थोराट ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल तथा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बृहस्पतिवार को राज्य के मंत्रियों के तौर पर शपथ ले सकते हैं। दोनों दलों के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा विधायक अजित पवार को मिल सकता है।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यहां दादर इलाके के शिवाजी पार्क में बृहस्पतिवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि उनकी पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस से एक-एक या दो-दो विधायक समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

राकांपा के एक सूत्र ने कहा कि भुजबल और पाटिल राकांपा से मंत्री हो सकते हैं। अजित दादा उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। लेकिन, वह आज संभवत: शपथ नहीं लेंगे। कांग्रेस से एक सूत्र ने कहा कि थोराट भी आज शपथ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस से दूसरे नेता हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अजित पवार बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री, आज नहीं लेंगे शपथ

सूत्र ने कहा कि लेकिन, इस पर फैसला कुछ घंटों में लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के लिए अशोक चव्हाण और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नाम की चर्चा है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के लिए ‘महा विकास अघाड़ी’ मोर्चे के तहत साथ आए थे।

प्रमुख खबरें

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी