Chhattisgarh को मिला आदिवासी मुख्यमंत्री, जानें Vishnu Deo Sai के बारे में जो रहे हैं सासंद और मंत्री

By रितिका कमठान | Dec 10, 2023

लंबी चर्चाओं की दौड़ के बाद भाजपा ने छत्तीसगढ़ को उसका नया मुख्यमंत्री दे दिया। आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा माने जाने वाले विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया है, जो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है। बीजेपी काफी समय से कह रही थी कि आदिवासी समुदाय को उचित सम्मान दिया जाएगा। विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनना भी इसकी शुरुआत का ही एक पहलू माना जा रहा है।

बता दें कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की रायगढ़ सीट से चार बार के विधायक है। वो लोकसभा में रायगढ़ का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वो केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे। वहीं वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्हें लोकसभा चुनाव में नहीं उतारा गया। अब वो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए है। वो राज्य में बड़े आदिवासी नेता माने जाते है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पार्टी ने आदिवासी समुदाय से आने वाले साव के नाम पर महुर लगाई है। राज्य में आदिवासी समुदाय 30 प्रतिशत से भी अधिक है। 

प्रमुख खबरें

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?