हटाया अंग्रेजों के निशान, नौसेना के झंडे में छत्रपति शिवाजी के प्रतीक को दिया स्थान, सतारा में बोले पीएण मोदी

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया तो मैं रायगढ़ के किले पर चला गया और कोई भी काम शुरू करने से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि के सामने ध्यानस्त होकर वहां बैठा था। उस समय मुझे जो प्रेरणा, ऊर्जा मिली, आशीर्वाद मिला उसी की बदौलत मैं पिछले 10 साल उन्हीं आदर्श विचारों को जीने का प्रयास करता हूं। देश 1947 में आजाद हुआ, कांग्रेस ने गुलामी की मानसिकता को फलने दिया था। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के चुनाव लड़ने पर बैन लगाने की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज, कहा- हम आयोग को आदेश नहीं दे सकते

पूरी ​दुनिया छत्रपति महाराज की नौसेना का लोहा मानती थी, लेकिन इतने वर्षों तक आजाद भारत की नौसेना के झंडे पर अंग्रेजों का निशान था।  मोदी ने आकर अंग्रेजों के निशान को हटाया। मोदी ने तय किया कि इस झंडे की ताकत तब बढ़ेगी, जब हमारे नौसेना के झंडे में छत्रपति शिवाजी के प्रतीक को स्थान दिया जाएगा। 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया, तब मैं रायगढ़ के किले पर चला गया। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि स्थल पर ध्यानस्थ होकर बैठा था। उस समय छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि स्थल से मुझे जो ऊर्जा, प्रेरणा और आशीर्वाद मिला, उसी के बदौलत मैं बीते 10 वर्षों से आपके लिए जीने का प्रयास करता हूं।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल