छत्तीसगढ़ :गुजराती स्कूल में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में 1500 लोग हिस्सा लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संचालित भारतीय योग संस्थान लोगों को नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण देता है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उसने बुधवार को विशेष योग सत्र का आयोजन किया है जिसमें 1500 लोग हिस्सा लेंगे। संस्थान ने बताया कि उसने योग के माध्यम से अवसाद से घिरे लोगों को भी नई जिंदगी दी है। ऐसे ही लोगों में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान अवसाद में आईं जयंती चंद्रा (24) भी शामिल हैं। चंद्रा ने बताया कि अवसाद से बाहर निकलने में योग ने उनकी बहुत मदद की। वह अब योग प्रशिक्षिका के रूप में अन्य लोगों की मदद कर रही हैं। चंद्रा ने बताया, मैं पिछले तीन वर्षों से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही हूं।मैं पढ़ाई में इतना मशगूल हो गई कि अपने घर के एक कमरे में ही सिमट गई। मैंने दूसरों से बात करना बंद कर दिया और धीरे-धीरे अवसाद में घिर गई।

भारतीय योग संस्थान की योग शिक्षिका रेखा बजाज ने बताया कि संगठन देश और विदेश में मुफ्त योग प्रशिक्षण प्रदान करता है तथा प्रशिक्षुओं को दूसरों को भी मुफ्त में प्रशिक्षित करने के लिए प्रेरित करता है। बजाज ने बताया कि बुधवार को रायपुर के गुजराती स्कूल में योग कार्यक्रम होगा, जिसमें लगभग 1500 लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान रायपुर में अपने सभी 52 केंद्रों में वर्ष भर दिन में तीन बार योग प्रशिक्षण प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि संस्थान में योग के माध्यम से कई अन्य युवाओं ने चंद्रा की तरह अवसाद को हराया है। संस्थान में आने वाले लोग योग के माध्यम से तनाव से मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, वजन घटाने और गुणवत्तापूर्ण नींद का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस