Chhattisgarh: 8 महिलाओं सहित 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 37.5 लाख रुपये का था इनाम

By अंकित सिंह | Jul 11, 2025

अबूझमाड़ वन क्षेत्र में सक्रिय 37.5 लाख रुपये के इनामी 22 माओवादियों ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन गुडिया ने बताया कि आज 11 जुलाई को हमने अलग-अलग रैंक के कुल 22 नक्सली कैडर सदस्यों को आत्मसमर्पण कराया है, जिनमें 14 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। इनमें प्रमुख हैं डीवीसी शुकलाल, जो कुतुल एरिया कमेटी के प्रभारी थे और कई सालों से माड़ में मौजूद थे। वह लगभग 17-18 सालों से संगठन में हैं और उन्होंने अपने दम पर कई लोगों की भर्ती की है। 

इसे भी पढ़ें: नेपाल पुलिस ने संसद परिसर में ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया

माओवादियों ने पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। एसपी ने कहा, "माओवादियों ने माओवादी विचारधारा से मोहभंग और संगठन के भीतर बढ़ती आंतरिक कलह को हथियार डालने की मुख्य वजह बताया।" आत्मसमर्पण करने वालों में, डिवीजनल कमेटी के सदस्य मनकू कुंजम (33) पर 8 लाख का इनाम था, जबकि तीन एरिया कमेटी सदस्यों - हिड़मे कुंजम (28), पुन्ना लाल उर्फ ​​बोटी (26) और सनीराम कोर्राम (25) पर 5-5 लाख का इनाम था। एसपी ने आगे कहा, "ग्यारह कार्यकर्ताओं पर 1-1 लाख का इनाम था, जबकि सात अन्य पर 50,000 का इनाम था।

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर