छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षा बलों के सामने 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, नौ महिलाएं भी शामिल

By अंकित सिंह | Apr 18, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नौ महिला नक्सलियों समेत 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। डीआईजी (सीआरपीएफ) आनंद सिंह राजपुरोहित ने कहा कि नौ महिला नक्सलियों समेत 22 नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से दो नक्सलियों पर 8 लाख रुपये का इनाम है, जबकि दो अन्य पर 5-5 लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और कैंप बनाए जा रहे हैं, साथ ही सरकार की पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: CRPF की अमित शाह ने जमकर की सराहना, बोले- 31 मार्च 2026 तक देश से खात्म हो जाएगा नक्सलवाद

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत में सिर्फ चार जिलों तक सीमित नक्सलवाद को अगले साल 31 मार्च तक खत्म कर दिया जाएगा और सीआरपीएफ इस मिशन की रीढ़ है। वह मध्यप्रदेश के नीमच जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 86वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, नक्सलवाद भारत में सिर्फ चार जिलों तक सीमित रह गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक देश से यह समस्या खत्म हो जाएगी। सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और सीआरपीएफ, खासकर इसकी कोबरा बटालियन देश से नक्सलवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभा रही है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक