छत्तीसगढ़ : भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस की बैठक में मुख्यमंत्री कैंडी क्रश खेल रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक तस्वीर साझा कर दावा किया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए हुई कांग्रेस की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कैंडी क्रश खेलने में व्यस्त हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में नहीं रहने वाली है। भाजपा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बघेल ने कहा कि वह अपने पसंदीदा राज्य के पारंपरिक खेल और कैंडी क्रश खेलना जारी रखेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि छत्तीसगढ़ के लोग किसे चुनने जा रहे हैं। भाजपा द्वारा साझा की गई तस्वीर में बघेल वह अपने मोबाइल फोन पर एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि यह तस्वीर मंगलवार रात रायपुर में पार्टी के राज्य कार्यालय राजीव भवन में हुई कांग्रेस चयन कमेटी की बैठक के दौरान ली गई थी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने ‘एक्स’ पर लिखा है, पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? बघेल ने लिखा है कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज़ है। दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा, कौन नहीं रहेगा। उन्होंने लिखा है, मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश भी मेरा पसंदीदा है। ठीक ठाक लेवल पार कर चुका हूँ, वह भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने लिखा है, बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!