भूपेश बघेल ने बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस का 'थीम सॉन्ग' किया जारी, नीतीश के शासन पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

पटना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को अपनी पार्टी कांग्रेस का ‘थीम सॉन्ग’ जारी किया। पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का ‘थीम सॉन्ग’ जारी किया। 

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन का घोषणापत्र ‘वचन देकर कुछ नहीं करने वाला ढपोरशंख’: सुशील मोदी 

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 23 अक्टूबर को भागलपुर के कहलगांव और नवादा के हिसुआ में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन