Chhattisgarh: होमगार्ड के बर्खास्त जवान ने कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में आत्महत्या करने की कोशिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में होमगार्ड के बर्खास्त जवान ने कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संतोष पटेल नाम के जवान नेकलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर कीटनाशक खा लिया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पटेल को कुछ दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया था और वह इस कार्रवाई से परेशान था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसने इसी वजह से यह कदम उठाया। पटले ने बताया कि नोट में लिखी बातों के आधार पर विस्तृत जांच जारीहै।

सुसाइड नोट में पटेल ने जिला कमांडेंट अनुज एक्का और होमगार्ड के डिवीजनल कमांडेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा है, मैं एक्का और डिवीजनल कमांडेंट की प्रताड़ना के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द